भारत में अभी केवल दो ही राज्य है पहला हमारा मध्य प्रदेश और दूसरा महाराष्ट्र, इन दोनों में ही मुख्यमंत्री द्वारा राज्य की सभी महिलाओं और उनके बच्चो के पोषण विकास में सुधार करने के लिए यह “लाड़ली बहना योजना” चलाई गई है।
इसलिए आज हम मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना के बारे में विस्तार से बात करेंगे और जानेंगे की इस योजना के अंतर्गत क्या-क्या फायदा मिलता है और इस महीने की किस्त (Installment) कब तक आपको मिल जाएगी।
Mukhya Mantri Ladli Behna Yojana 2025
योजना का नाम | मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश की महिलाएं |
योजना की शुरुआत | 28 जनवरी 2023 |
योजना की जानकारी | KendraSarkarYojana.In वेबसाइट पर ले सकते है। |
उम्र सीमा | 21 से 60 वर्ष तक |
कितनी राशि मिलेगी | अब हर महीने Rs. 1250/- मिलेगी |
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना क्या है? 2025
मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी ने राज्य की सभी महिला की आर्थिक स्वतंत्रता और उन पर निर्भर उनके बच्चो के स्वास्थ्य के लिए पोषण को बनाये रखने के लिए 28 जनवरी 2023 को मध्य प्रदेश में “मुख्य मंत्री लाड़ली बहना योजना” का निर्माण किया और सभी के लिए योजना शुरू करी। और उस दिन से हर महीने उन सभी महिलाओं के खाते में 1250 /- रूपए दिए जायेंगे, पहले यह 1000 दिए जाते थे।
CM Ladli Behna Yojana के लिए कौनसी महिलाएं पात्र
- सबसे पहले तो यह जान लो की यह योजना केवल महिलाओं के लिए है।
- महिलाये मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की स्थानीय नागरिक होने चाहिए।
- विवाहित महिलाएं (यानी विवाह के बाद आवेदन कर सकते है)
- तलाकशुदा महिलाएं।
- विधवा महिलाएं।
- पति से प्रताड़ित महिला जो अब अलग रहती है लेकिन तलाक नहीं हुआ है।
- महिला की उम्र 21 वर्ष से 60 वर्ष तक होनी चाहिए।
- महिला के परिवार में (स्वयं, पति, और अविवाहित बच्चे) कोई भी टैक्स नहीं भरता हो।
- और महिला के पुरे परिवार की सालाना 2.5 लाख से कम हो।
- महिला के परिवार में कोई भी व्यक्ति या महिला स्वयं सरकारी कर्मचारी नहीं होनी चाहिए।
- परिवार का कोई भी सदस्य सेवानिवृत (रिटायर) होने के बाद पेंसन प्राप्त करता नहीं होना चाहिए।
लाड़ली बहना योजना में आवेदन (Apply) के लिए मुख्य दस्तावेज
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी “समग्र आईडी कार्ड” या सदस्य आईडी कार्ड
- आधार कार्ड सभी सदस्यों का
- महिला का या समग्र आईडी कार्ड से जुड़े हुए मोबाइल नंबर
- महिला के बैंक पासबुक की फोटो
- परिवार के सभी सदस्यों की पासपोर्ट साइज फोटो
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में आवेदन प्रक्रिया – CM Ladli Behna Yojana Apply
दोस्तों मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना में दो तरह से आवेदन प्रक्रिया की जाती है पहली ऑफलाइन यानी कार्यालय जाना पड़ेगा और फिर दूसरी ऑनलाइन प्रक्रिया जिसमे आप ऑनलाइन चेक कर सकते है।
लाड़ली बहना योजना में ऑनलाइन अप्लाई
चरण 1. आप सबसे पहले अपने नजदीकी आंगनवाड़ी/ ग्राम पंचायत/ वार्ड कार्यालय के केंद्र में जाए और आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
चरण 2. अब आप इस फॉर्म को भरे यानी इसमें आपसे कुछ जानकारी पूछी गई है जिनको आप सही सही भरें।
चरण 3. अब आप अपने परिवार की समग्र आईडी, आधार कार्ड, फोटो, बैंक पासबुक आदि की फोटो को दस्तावेज के रूप में लगाए।
चरण 4. अब आप इस फॉर्म को कार्यालय में वापस जमा करवाए और कार्यालय द्वारा आपकी एक लाइव फोटो ली जाएगी, जिसके द्वारा आपका वेरिफिकेशन होता है।
चरण 5. अब आप कार्यालय से पावती पर्ची प्राप्त करें जिसमे आपके योजना में आवेदन की नामांकन संख्या लिखी हुई है।
चरण 6. अब आपका नाम मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में नामित हो गया है इसलिए कुछ दिन में सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको अगले महीने से योजना का लाभ मिलने लग जायेगा
लाड़ली बहना योजना में आवेदन करने पर कितने पैसे लगते है?
मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना में आवेदन निःशुल्क किया जाता है यानी CM Ladli Behna Yojana 2024 में अप्लाई पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।
Chief Minister Ladli Behna Yojana Benefits – लाड़ली बहना योजना के फायदे
- हर महीने पात्र महिला को 1250 रूपए की सहायता मिलेगी।
- महिला को आर्थिक रूप से मजबूत बनने से वह स्वयं और अपने बच्चों के पोषण पर ज्यादा ध्यान दे पायेगी।
- मध्य प्रदेश में आज भी पुरुषों की तुलना में महिलाएं कम काम करती है इसलिए इस योजना से वो कुछ श्रम करने योग्य होगी।
- इस योजना से महिला स्वतंत्र बन पायेगी यानी वह अपने हिसाब से अपने जीवन को जी पायेगी, अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे पायेगी।
- इस योजना में कोई महिला जुड़ती है तो भविष्य में आने वाली अन्य योजनाओं का भी आसानी से लाभ उठा पायेगी।